दिवाली से पहले मिल सकता है किसानों को 21वीं किस्त बड़ा तोहफा, पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं क्या लाभ?

PM Kisan Yojana 21st Installment Date 2025: भारत कृषि प्रधान देश है और यहां करोड़ों किसान खेती से अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन खेती की बढ़ती लागत और संसाधनों की कमी अक्सर किसानों के लिए परेशानी का कारण बनती है। इन्हीं समस्याओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।

पीएम किसान योजना क्या है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं। राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है और हर किस्त में दो हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह राशि किसानों को खेती में होने वाले छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने में मदद करती है।

अब तक कितनी किस्तें मिल चुकी हैं

केंद्र सरकार अब तक पीएम किसान योजना की कुल 20 किस्तें जारी कर चुकी है। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी। उस समय नौ करोड़ से ज्यादा किसानों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए दो हजार रुपये मिले थे। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।

ये भी पढ़ें- Paddy Procurement in UP: यूपी में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से, MSP पर किसानों को मिलेगा फायदा

दिवाली से पहले मिल सकता है लाभ

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों के लिए यह किसी बड़े त्योहारी तोहफे से कम नहीं होगा। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं क्या लाभ?

अक्सर किसानों के मन में यह सवाल आता है कि क्या परिवार के पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं। नियमों के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिलेगा। अगर पति और पत्नी दोनों आवेदन करते हैं तो योजना के तहत उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लीफ कलर चार्ट: फसलों को सही खाद देने का आसान और वैज्ञानिक तरीका

Author

  • Shashikant

    नमस्ते, मैं शशिकांत। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती से सम्बंधित सभी विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी एकदम सटीक ताजा खबरें बताऊंगा। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं। जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप Krishitak.com के साथ जुड़े रहिए।

    View all posts

Leave a Comment