Weather Today: उत्तर भारत में मौसम फिर करवट ले रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जो 25 से 28 फरवरी 2025 तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी ला सकता है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। गाँव के किसान भाइयों और पहाड़ों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बौछारें होंगी। मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी खेती और रोजमर्रा के कामों के लिए बड़ी खबर है।
इन राज्यों में दिखेगा मौसम का रंग
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फ का खेल शुरू होने वाला है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25 से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी के बीच आसमान बरसेगा और बर्फ की चादर बिछेगी। उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। मैदानों में भी मौसम मेहरबान रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 फरवरी से 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बौछारें होंगी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 27 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश की फुहारें पड़ेंगी। खेतों को तैयार रखें, ये पानी फसलों के लिए वरदान बन सकता है।
तापमान में आएगा बदलाव
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सर्दी अब हल्की पड़ेगी, और गर्मी की आहट शुरू होगी। इस बदलते मौसम में फसलों की देखभाल और पशुओं की हिफाजत पर ध्यान दें। बारिश और बर्फ का असर खेतों को तरोताजा कर सकता है, बशर्ते सही तैयारी हो।