Wheat Price: गेहूं की खरीद का सीजन जोरों पर है, और यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसी मंडियां गेहूं के ढेरों से भर गई हैं। केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, और कई राज्य इसके ऊपर बोनस का तड़का लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 175 रुपये प्रति क्विंटल, राजस्थान में 150 रुपये, और यूपी में 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिल रहा है। मंडियों में गेहूं की आवक जबरदस्त है, और भाव ज्यादातर जगह एमएसपी से ऊपर जा रहे हैं। ये मौका है फसल बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का। चलिए, 8 मई 2025 के ताजा मंडी भाव और खरीद का हाल देखते हैं।
8 मई को गुजरात की मंडियों में गेहूं का भाव
गुजरात की मंडियों में गेहूं की आवक शानदार रही। जंबूसर मंडी ने तो कमाल कर दिया, जहां भाव 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। धोराजी, बगसरा, और मंगरोला जैसी मंडियों में भी गेहूं के रेट एमएसपी से ऊपर रहे। लोकवन वैरायटी का दबदबा रहा, और ज्यादातर मंडियों में मॉडल कीमत 2500 रुपये के आसपास देखी गई। गुजरात में बोनस तो नहीं है, लेकिन ऊंचे मंडी रेट किसानों की जेब गरम कर रहे हैं। अगर फसल चकाचक है, तो जंबूसर जैसी मंडी में ले जाकर बेंचे, मुनाफा पक्का।
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
---|---|---|---|---|
धोराजी | लोकवन | 2255 | 2525 | 2510 |
बगसरा, अमरेली | लोकवन | 2450 | 2475 | 2462 |
मंगरोला | लोकवन | 2500 | 2550 | 2530 |
वेरवल | अन्य | 2255 | 2545 | 2505 |
जंबूसर | अन्य | 3000 | 3400 | 3200 |
उपलेटा | अन्य | 2250 | 2470 | 2400 |
8 मई को मध्य प्रदेश-राजस्थान में गेहूं का भाव
मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 9 मई तक कुछ बचे हुए किसानों के लिए खुली रही, और 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस ने सरकारी खरीद को 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा दिया। मंडियों में रेट एमएसपी के आसपास रहे, लेकिन कुछ जगह निजी व्यापारी 2600-2700 रुपये दे रहे हैं। राजस्थान में 150 रुपये बोनस के साथ खरीद मूल्य 2575 रुपये तक गया। ब्यावर, हिंडौन, और सूरतगढ़ में गेहूं की अच्छी आवक रही, और भाव 2400-2600 रुपये के बीच चले। दोनों राज्यों में मंडी रेट और बोनस का कॉम्बो किसानों के लिए फायदेमंद रहा।
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
---|---|---|---|---|
कुक्षी, मध्य प्रदेश | NA | 2500 | 2500 | 2500 |
बेरछा, मध्य प्रदेश | NA | 2400 | 2400 | 2400 |
खड़गापुर, मध्य प्रदेश | मिल क्वालिटी | 243 | 2434 | 2434 |
ब्यावर, राजस्थान | अन्य | 2300 | 2600 | 2450 |
हिंडौन, राजस्थान | अन्य | 2385 | 2451 | 2418 |
सूरतगढ़, राजस्थान | अन्य | 2480 | 2540 | 2532 |
8 मई को यूपी की मंडियों में गेहूं का भाव
यूपी में गेहूं की खरीद का धमाल अभी कई हफ्ते चलेगा। सरकार 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के साथ 20 रुपये बोनस दे रही है, यानी कुल 2445 रुपये प्रति क्विंटल। मंडियों में दड़ा वैरायटी का गेहूं छाया रहा। 8 मई को चर्रा, अलीगंज, और भेहजोई जैसी मंडियों में भाव 2430-2490 रुपये के बीच रहे। कुछ जगहों पर निजी व्यापारी 2600 रुपये तक दे रहे हैं। शाहजहांपुर और जलौन में भी रेट अच्छे मिल रहे हैं।
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
---|---|---|---|---|
चर्रा | दड़ा | 2430 | 2440 | 2435 |
अलीगंज | दड़ा | 2480 | 2490 | 2485 |
ऐट, जलौन | दड़ा | 2425 | 2435 | 2430 |
आनंदनगर | दड़ा | 2425 | 2450 | 2450 |
नौतनवा | दड़ा | 2300 | 2450 | 2425 |
भेहजोई | दड़ा | 2465 | 2480 | 2470 |
मैगलगंज | दड़ा | 2400 | 2430 | 2425 |
दोहरीघाट | दड़ा | 2400 | 2450 | 2425 |
ये भी पढ़ें- सरसों तेल और तिलहन की कीमतों में गिरावट, होली से पहले बाजार में मंदी का दबाव