अब गर्मी में पौधे नहीं झुलसेंगे, घर पर बनाएँ ये 5 ठंडी खाद, जो पौधों को देंगें भरपूर ठंडक

Cool Compost for Plants: गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने पर पेड़-पौधे झुलसने लगते हैं। सिर्फ शेड लगाना काफी नहीं होता, बल्कि पानी और खाद का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सुबह-शाम पानी देने के साथ ही दिन में पौधों पर पानी का छिड़काव करें। इससे पत्तियों को ठंडक मिलती है और वे मुरझाती नहीं। इसके अलावा, घर पर बनी ठंडी खाद पौधों को पोषण देने के साथ गर्मी से भी बचाती है। आइए जानते हैं इन्हें बनाने के तरीके।

1. छाछ से बनाएं खास खाद

घर में बनी छाछ को प्लास्टिक की बाल्टी या कंटेनर में भरकर उसमें तांबे का एक बर्तन डाल दें। इसे कम से कम 10 दिनों के लिए ढककर रखें। 10 दिन बाद 200 मिलीलीटर छाछ को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधों की जड़ों में डालें। महीने में एक बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पौधों को पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। शुरुआत में कम मात्रा में खाद डालकर देखें कि पौधों पर कोई नकारात्मक असर तो नहीं हो रहा।

2. गाय के गोबर का घोल

ताजा गाय के गोबर या उपले (250 ग्राम) को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन इसे अच्छी तरह मिलाकर ढक दें। तीन दिन बाद इस मिश्रण को छानकर पौधों में डालें। हर 2-3 दिन में इस घोल का इस्तेमाल करने से पौधे स्वस्थ रहते हैं और गर्मी का असर कम होता है।

3. वर्मीकम्पोस्ट टी

वर्मीकम्पोस्ट को पानी में मिलाकर दो दिन के लिए छोड़ दें। इसके बाद मिश्रण को छानकर पौधों में डालें। यह तरल खाद पौधों को जरूरी पोषक तत्व देती है और मिट्टी को ठंडा रखती है।

4. नीम खली का इस्तेमाल

नीम खली पौधों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे पौधे के तने से दूर मिट्टी में मिलाएं या पॉटिंग मिश्रण में डालें। 50% बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद और 20% नीम खली मिलाकर बनाए गए मिश्रण से पौधों को नाइट्रोजन मिलता है और गर्मी का असर कम होता है।

5. पत्तों की खाद

सूखे पत्तों या फूलों को पानी में डालकर 2-3 महीने के लिए रख दें। इस दौरान मिश्रण को हर 2-4 दिन में हिलाते रहें। तैयार खाद में नाइट्रोजन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो पौधों को मजबूत बनाते हैं।

गर्मी में पौधों को झुलसने से बचाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएँ। छाछ, गोबर, नीमखली और पत्तों से बनी खाद न सिर्फ पोषण देगी, बल्कि मिट्टी को ठंडा भी रखेगी। इन तरीकों को आजमाकर आप अपने बगीचे को गर्मी के असर से सुरक्षित रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kitchen Gardening Tips in Hindi: छोटी जगह में उगाएं ताज़ी सब्जियाँ और हर्ब्स!

Author

  • Shashikant

    नमस्ते, मैं शशिकांत। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती से सम्बंधित सभी विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी एकदम सटीक ताजा खबरें बताऊंगा। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं। जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप Krishitak.com के साथ जुड़े रहिए।

    View all posts

1 thought on “अब गर्मी में पौधे नहीं झुलसेंगे, घर पर बनाएँ ये 5 ठंडी खाद, जो पौधों को देंगें भरपूर ठंडक”

Leave a Comment