तुर्की सेब पर बैन के बाद भारतीय सेब की मांग बढ़ी, 20000 रुपये क्विंटल पहुंचा भाव

Apple Price Today: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने अब सीधे बाज़ार और किसानों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जब दुनिया के ज़्यादातर देशों ने भारत के कदम का समर्थन किया, तब कुछ देश ऐसे भी रहे जिन्होंने पाकिस्तान का साथ दिया। उन्हीं में से एक है तुर्की। तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया और यही कारण है कि भारत में अब ‘बॉयकॉट तुर्की’ की आवाज़ तेज़ हो गई है।

तुर्की के इस रवैये का असर भारत के व्यापार पर भी साफ नजर आ रहा है। भारत के व्यापारियों ने तुर्की से आने वाले सेब का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते अब तुर्की सेब बाजारों से लगभग गायब हो चुके हैं। दूसरी ओर, भारत के किसानों के लिए यह एक सुनहरा मौका बन गया है। भारतीय सेब की मांग अब काफी तेज़ी से बढ़ी है और किसानों को अपने सेब का अच्छा दाम मिलने लगा है।

अब जानते हैं कि देश की अलग-अलग मंडियों में 14 मई को सेब के क्या भाव रहे।

14 मई को हिमाचल की मंडियों में सेब का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
चंबा 12000 14000 13000
धनोटू (मंडी) 15000 16000 15000
धर्मशाला 15000 15500 15250
हमीरपुर 16000 17000 16500
हमीरपुर(नादौन) 16000 17000 16500
कांगड़ा 15000 20000 17500
कांगड़ा(बैजनाथ) 15500 16500 16000

हिमाचल की मंडियों में 14 मई को सेब के दाम काफी अच्छे देखने को मिले। चंबा मंडी में सबसे कम रेट 12,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि कांगड़ा मंडी में अधिकतम रेट 20,000 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया। इसके अलावा धर्मशाला, हमीरपुर और बैजनाथ जैसी जगहों पर भी किसानों को 15,000 से लेकर 17,000 रुपये तक के भाव मिले। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

ये भी पढ़ें- ऑर्गेनिक मल्चिंग तकनीक: देसी तरीका जिससे मिट्टी रहेगी नम और घास नहीं उगेगी

14 मई को हरियाणा की मंडियों में सेब का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
बहादुरगढ़ 15000 16000 15500
बरारा 8000 15000 8000
बरवाला(हिसार) 7000 9000 8000
फतेहाबाद 10000 10000 10000
घरौंदा 10000 11000 11000
गोहाना 10000 13000 12000

हरियाणा में भी सेब की कीमतों में अच्छा उछाल देखने को मिला। हालांकि कुछ मंडियों में रेट थोड़े कम भी रहे। बरवाला मंडी हिसार में सबसे कम दाम 7,000 रुपये क्विंटल रहा, वहीं बहादुरगढ़ मंडी में सेब का अधिकतम भाव 16,000 रुपये तक दर्ज किया गया। फतेहाबाद, घरौंदा और गोहाना जैसी मंडियों में भी सेब की अच्छी मांग बनी रही।

14 मई को जम्मू कश्मीर की मंडियों में सेब का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
बटोटे 8000 10000 9000
कठुआ 10000 12000 11000
नरवाल जम्मू 8000 16000 12000
राजौरी 12000 13000 12500
उधमपुर 10000 15000 12500

जम्मू-कश्मीर की मंडियों में भी सेब की खरीददारी तेज़ हो गई है। नरवाल जम्मू मंडी में सेब की अधिकतम कीमत 16,000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम भाव 8,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। राजौरी, कठुआ और उधमपुर में किसानों को 10,000 से 13,000 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल रहे हैं।

14 मई को पंजाब की मंडियों में सेब का भाव

मंडी का नाम न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत मॉडल प्राइस
दीनानगर 7000 9000 8000
फिरोजपुर शहर 8000 12000 10000
गढ़ शंकर 8000 9000 8500
गढ़शंकर(महलपुर) 7000 10000 9000
गुरदासपुर 7000 9000 8000
जगराओं 8000 9000 8500

पंजाब में भी सेब की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दीनानगर, गुरदासपुर और गढ़शंकर मंडी में न्यूनतम भाव 7,000 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि फिरोजपुर शहर मंडी में अधिकतम भाव 12,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। किसानों को अब तुर्की सेब की जगह खुद के उगाए सेब बेचने का भरपूर मौका मिल रहा है।

किसानों के लिए मुनाफे का समय

तुर्की सेब के बहिष्कार का सीधा फायदा भारतीय किसानों को मिल रहा है। अब देश के अलग-अलग राज्यों में उगने वाले सेब की मांग बढ़ने लगी है और इसके साथ ही दाम भी बेहतर हो रहे हैं। यह समय किसानों के लिए कमाई का सुनहरा मौका बन गया है।

ये भी पढ़ें- लीची के दाम ₹400 के पार, आम हो गए सस्ते, फल व्यापारियों की चांदी

Author

  • Shashikant

    नमस्ते, मैं शशिकांत। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती से सम्बंधित सभी विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी एकदम सटीक ताजा खबरें बताऊंगा। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं। जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप Krishitak.com के साथ जुड़े रहिए।

    View all posts

Leave a Comment