मूंग और सोयाबीन के दाम चढ़े, डॉलर चना भी उछला, देखें 7 फरवरी का सटीक रेट

Today Mandi Rate: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। आज डॉलर चना, देसी चना, मूंग और तुअर के दामों में तेजी आई है।

Table of Contents

मंडी का कामकाज कैसे होता है?

अनाज, फल और सब्जियां हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं, जो हमें बाजार से रिटेल रेट में मिलते हैं। यह सभी वस्तुएं मंडियों और थोक व्यापारियों के जरिए रिटेल बाजार तक पहुंचती हैं। किसान अपनी फसल मंडी में बेचते हैं, फिर व्यापारी उसे खरीदकर रिटेल बाजार में भेजते हैं, जहां से आम लोग इसे खरीदते हैं।

देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनाज, फल और सब्जियों के दाम तय होते हैं, जिसके आधार पर देशभर की मंडियों में भाव निर्धारित किए जाते हैं। हर दिन रेट में उतार-चढ़ाव होता है, जिसका सीधा असर किसानों और उपभोक्ताओं पर पड़ता है।

आज 7 फरवरी 2025 के इंदौर मंडी के ताजा भाव

इंदौर मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में बदलाव जारी है। आज गेहूं और सोयाबीन के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीते दिन गेहूं के दाम में 200 रुपए की गिरावट आई थी, लेकिन आज इसमें 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। सोयाबीन के दाम 300 रुपए बढ़कर 3700 रुपए तक पहुंच गए हैं।

डॉलर चना के भाव में बीते दिन 300 रुपए की गिरावट आई थी, लेकिन आज इसमें 300 रुपए की तेजी दर्ज हुई। देसी चना के भाव में बीते दिन 400 रुपए की वृद्धि हुई थी, और आज इसमें भी 300 रुपए की और तेजी देखने को मिली।

मक्का के भाव बीते दिन 700 रुपए गिरे थे, लेकिन आज इसमें 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तुअर के भाव में बीते दिन 1000 रुपए की मंदी आई थी, लेकिन आज इसके दाम 400 रुपए बढ़े हैं।

मूंग के दामों में बीते दिन 3000 रुपए की तेजी आई थी, और आज इसमें फिर 300 रुपए से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई।

आज के प्रमुख अनाज और दालों के भाव

अनाज भाव:

  • सोयाबीन: ₹3700 से ₹4150 प्रति क्विंटल
  • गेहूं: ₹2800 से ₹3900 प्रति क्विंटल
  • गेहूं सुजाता: ₹2500 प्रति क्विंटल
  • मक्का: ₹2000 से ₹2800 प्रति क्विंटल
  • डॉलर चना: ₹7600 से ₹10950 प्रति क्विंटल
  • देसी चना: ₹5500 से ₹6280 प्रति क्विंटल
  • चना कांटा: ₹4300 प्रति क्विंटल
  • मसूर: ₹5300 से ₹6900 प्रति क्विंटल
  • मूंग: ₹7672 से ₹8500 प्रति क्विंटल
  • मूंग एवरेज: ₹4800 से ₹6200 प्रति क्विंटल
  • तुअर: ₹6200 से ₹6800 प्रति क्विंटल
  • सरसों: ₹4325 से ₹5700 प्रति क्विंटल

सब्जियों के ताजा भाव

  • सेब: ₹6000 से ₹12200 प्रति क्विंटल
  • केला: ₹400 से ₹600 प्रति क्विंटल
  • टमाटर: ₹300 से ₹600 प्रति क्विंटल
  • खीरा: ₹500 से ₹900 प्रति क्विंटल
  • लौकी: ₹278 से ₹500 प्रति क्विंटल
  • बेंगन: ₹334 से ₹700 प्रति क्विंटल
  • अदरक: ₹500 से ₹800 प्रति क्विंटल
  • धनिया: ₹300 से ₹800 प्रति क्विंटल
  • शिमला मिर्च: ₹420 से ₹700 प्रति क्विंटल

आलू और प्याज के भाव

आलू भाव:

  • एक्स्ट्रा सुपर आलू: ₹3000 से ₹3200 प्रति क्विंटल
  • गुल्ला आलू: ₹2500 से ₹2700 प्रति क्विंटल
  • चिप्सोना आलू: ₹2000 से ₹2200 प्रति क्विंटल

प्याज भाव:

  • एक्स्ट्रा सुपर प्याज: ₹4600 से ₹4800 प्रति क्विंटल
  • सुपर प्याज: ₹4500 से ₹4100 प्रति क्विंटल
  • एवरेज प्याज: ₹3700 से ₹3800 प्रति क्विंटल

लहसुन के ताजा भाव

  • एक्स्ट्रा सुपर लहसुन: ₹24800 से ₹28000 प्रति क्विंटल
  • सुपर लहसुन: ₹18800 से ₹19000 प्रति क्विंटल
  • एवरेज लहसुन: ₹16100 से ₹17000 प्रति क्विंटल
  • मीडियम लहसुन: ₹13900 से ₹15000 प्रति क्विंटल
  • हलकी लहसुन: 5400 से 11000 प्रति क्विंटल

ये भी पढ़ें- लहसुन के दाम में जबरदस्त गिरावट, किसानों को मंडियों में मिल रही इतनी कीमत

Author

  • Shashikant

    नमस्ते, मैं शशिकांत। मैं 2 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती से सम्बंधित सभी विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी एकदम सटीक ताजा खबरें बताऊंगा। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं। जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप Krishitak.com के साथ जुड़े रहिए।

    View all posts

Leave a Comment