खरीफ सीजन 2025-26 के लिए MSP में बढ़ोतरी: अरहर, मूंग, सोयाबीन और बाजरा जैसी फसलों पर किसानों को मिलेगा ज़्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य, जानिए पूरी लिस्ट

खेती करने वाले भाइयों के लिए अच्छी खबर है! केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2025-26 के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। यह फैसला किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाने और खेती को और फायदेमंद बनाने के लिए लिया गया है। चाहे आप धान उगाते हों, मोटा अनाज जैसे बाजरा या ज्वार, या फिर तिलहन और दलहन की खेती करते हों, इस बार हर फसल के दाम बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नाइजरसीड, रागी, और कपास जैसी फसलों में हुई है। इससे गाँव के छोटे-बड़े किसानों को खेती में ज्यादा मुनाफा होगा और उनकी जिंदगी आसान बनेगी।

नाइजरसीड और रागी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

इस बार सरकार ने तिलहन और मोटे अनाज पर खास ध्यान दिया है। नाइजरसीड का MSP 820 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 9537 रुपये कर दिया गया है। यह पिछले साल (2024-25) के 8717 रुपये और 2013-14 के 3500 रुपये से कहीं ज्यादा है। यानी, अगर आप नाइजरसीड की खेती करते हैं, तो आपको अब पहले से कहीं बेहतर दाम मिलेगा। इसी तरह, रागी का MSP 596 रुपये बढ़ाकर 4886 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो पिछले साल 4290 रुपये और 2013-14 में 1500 रुपये था। रागी की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि यह फसल पौष्टिक होने के साथ-साथ अब ज्यादा मुनाफा भी देगी।

धान और मोटे अनाज के दाम भी बढ़े

धान हमारी खेती का सबसे बड़ा हिस्सा है। इस बार सामान्य धान का MSP 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 69 रुपये बढ़ाकर 2389 रुपये कर दिया गया है। अगर हम 2013-14 से तुलना करें, तो सामान्य धान का दाम 1310 रुपये से बढ़कर 1059 रुपये ज्यादा हो गया है। मोटे अनाज में बाजरा का MSP 2775 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल से 150 रुपये और 2013-14 के 1250 रुपये से 1525 रुपये ज्यादा है। ज्वार का दाम भी बढ़ा है, हाइब्रिड ज्वार का MSP 3699 रुपये और मालदंडी ज्वार का 3749 रुपये प्रति क्विंटल है। मक्का का दाम 175 रुपये बढ़कर 2400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ये बढ़ोतरी छोटे किसानों के लिए खासकर फायदेमंद है, जो मोटे अनाज उगाते हैं।

ये भी पढ़ें- खरीफ सीजन में प्याज की खेती पर 75% सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा

दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा

सरकार ने दलहन और तिलहन की फसलों पर भी खास ध्यान दिया है, ताकि किसान सिर्फ धान या गेहूं पर निर्भर न रहें। अरहर (तुअर) का MSP 450 रुपये बढ़कर 8000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जो 2013-14 के 4300 रुपये से 3700 रुपये ज्यादा है। मूंग का दाम 86 रुपये बढ़कर 8768 रुपये और उड़द का 400 रुपये बढ़कर 7800 रुपये प्रति क्विंटल है। तिलहन में तिल का MSP 579 रुपये ब८ढ़कर 9846 रुपये हो गया है, जो 2013-14 के 4500 रुपये से दोगुना से भी ज्यादा है। मूंगफली का दाम 7263 रुपये और सूरजमुखी के बीज का 7721 रुपये प्रति क्विंटल है। सोयाबीन का MSP भी 436 रुपये बढ़कर 5328 रुपये हो गया है। इन बढ़े दामों से दलहन और तिलहन की खेती अब ज्यादा फायदेमंद होगी।

कपास किसानों के लिए खुशखबरी

कपास की खेती करने वाले भाइयों के लिए भी अच्छी खबर है। मध्यम स्टेपल कपास का MSP 589 रुपये बढ़कर 7710 रुपये और लॉन्ग स्टेपल कपास का 8110 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। 2013-14 में ये दाम क्रमशः 3700 और 4000 रुपये थे। यानी, पिछले 12 सालों में कपास के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। यह बढ़ोतरी उन किसानों के लिए बड़ी राहत है, जो कपास उगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं।

MSP से किसानों को कितना फायदा

सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर फसल का MSP उसकी उत्पादन लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो। बाजरा में सबसे ज्यादा 63% का मार्जिन है, वहीं मक्का और अरहर में 59% और उड़द में 53% का मार्जिन है। बाकी फसलों में भी 50% का मार्जिन रखा गया है। इस बार MSP से किसानों को करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये का फायदा होगा, जो पिछले साल से 7000 करोड़ रुपये ज्यादा है। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में जाएगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और गाँव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें- खेतों की सिंचाई के लिए इस योजना से मिल रहा बम्पर 90% सब्सिडी, ऐसे उठाएं तुरंत लाभ

खेती को और आसान बनाने के लिए कदम

केंद्र सरकार ने MSP के साथ-साथ कई और कदम उठाए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से सस्ता ऋण, किसान सम्मान निधि से 6000 रुपये सालाना, और डिजिटल पोर्टल्स से पारदर्शी खरीद की सुविधा दी जा रही है। अगर आपने अभी तक KCC नहीं लिया है, तो अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन करें। MSP का फायदा तभी मिलेगा, जब आप अपनी फसल को सरकारी मंडियों में बेचें। इसके लिए अपने क्षेत्र की मंडी से संपर्क करें और फसल की सही कीमत पाएं।

(Rs. per quintal)

S.No.   क्रॉप्स एमएसपी 2025-26 कीमत KMS 2025-26 लागत पर मार्जिन (%) एमएसपी 2025-26 के लिए बढ़ा एमएसपी
    फसल 2024-25 2013-14 over
2024-25
over 2013-14

 

 
1. धान सामान्य 2369 1579 50 2300 1310 69 1059

(81%)

ग्रेड ए 2389 2320 1345 69 1044

(78%)

2. ज्वार हाइब्रिड 3699 2466 50 3371 1500 328 2199

(147%)

मालदंडी 3749 3421 1520 328

 

2299

(147%)

3. बाजरा 2775 1703 63 2625 1250 150 1525

(122%)

4. रागी 4886 3257 50 4290 1500 596 3386

(226%)

5. मक्का 2400 1508 59 2225 1310 175 1090

(83%)

  दलहनी फसलें              
6. तुअर/अरहर 8000 5038 59 7550 4300 450 3700

(86%)

7. मूंग 8768 5845 50 8682 4500 86 4268

(95%)

  फसलें एमएसपी 2025-26 कीमत* KMS 2025-26 लागत पर मार्जिन (%) एमएसपी 2025-26 के लिए बढ़ाया गया एमएसपी
          2024-25 2013-14 over 2024-25 over 2013-14

 

8. उड़द 7800 5114 53 7400 4300 400

 

3500
(81%)
  तिलहन  
9. मूंगफली 7263 4842 50 6783 4000  

480

3263

(82%)

 

10. सूरजमुखी के बीज 7721 5147 50 7280 3700 441 4021

(109%)

11. सोयाबीन (पीला) 5328 3552 50 4892 2560 436 2768

(108%)

12. तिल 9846 6564 50 9267 4500 579 5346

(119%)

 

13. नाइजरसीड 9537 6358 50 8717 3500 820 6037

(172%)

  कॉमर्शियल            
14. कपास (मध्यम स्टेपल) 7710 5140 50 7121 3700  

589

4010

(108%)

(लॉन्ग स्टेपल) 8110 7521 4000 589 4110

(103%)

ये भी पढ़ें- KISAN CREDIT CARD: किसानों के लिए खुशखबरी KCC पर अब मिलेगा 1.5% ब्याज में अतिरिक्त छूट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Author

  • Rahul Maurya

    मेरा नाम राहुल है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं और मैंने संभावना इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है। मैं Krishitak.com का संस्थापक और प्रमुख लेखक हूं। पिछले 3 वर्षों से मैं खेती-किसानी, कृषि योजनाएं, और ग्रामीण भारत से जुड़े विषयों पर लेखन कर रहा हूं।

    Krishitak.com के माध्यम से मेरा उद्देश्य है कि देशभर के किसानों तक सटीक, व्यावहारिक और नई कृषि जानकारी आसान भाषा में पहुँचे। मेरी कोशिश रहती है कि हर लेख पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो, जिससे वे खेती में आधुनिकता और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकें।

    View all posts

Leave a Comment